मध्य प्रदेश
अनियंत्रित कार की यात्री बस से जोरदार टक्कर, चारो कार सवार बाल बाल बचे

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । बस्ती से बाईपास मार्ग होकर मेंन रोड आ रही एक तेज गति कार नरसिहपुर से सागर जा रही एक यात्री बस से घनश्याम पटैल के सामने गौरझामर चौराहे पर अनियंत्रित होकर टकरा गई जिससे कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया गनीमत रही की कार में सवार चालक सहित चारो युवक बाल बाल बच गये।
शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 09, 5987 गौरझामर से बाईपास होते हुए मेंन रोड आ रही थी तभी नरसिहपुर से गौरझामर होकर सागर जाने वाली अबूजर टे्वल्स कि यात्री बस क्रमांक एमपी49 पी 0195 से उस बेकाबू कार की जोरदार भिडन्त हो गई। इस भीषण हादसे मे कार का हिस्सा चकनाचूर हो गया जबकि बस का सामने का परिचालक साइड का हिस्सा भी कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ है। गनीमत यह रही की कार सवार चारो युवक बाल बाल बच गये।



