क्राइम

अज्ञात चोरों ने बनाया घर को निशाना, लगभग पांच लाख की चोरी

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । नगर के वार्ड 14 टोपा कॉलोनी में शनिवार रात को शिक्षक रामसखी लोधी के घर मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और ऊपर जाकर घर से दो पेटियां उठाकर बगल में बन रहे घर में ले जाकर पेटी का ताला तोड़कर उनके अंदर रखे लगभग पांच लाख रुपए के जेवर और कुछ पुराने सिक्के नगद राशि लेकर भाग गए ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गैरतगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। और विवेचना में जुट गई

Related Articles

Back to top button