मध्य प्रदेश
मतदाता सूची में नाम जुड़वाना तथा संशोधन, विलोपन की कार्यवाही हेतु मुनादी

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । प्रशासन ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार हेतु मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि जिन भी मतदाताओं की आयु (उम्र) 1 अक्टूबर 2023 को 18वर्ष पूर्ण कर ली हो वे मतदाता अपने निकटतम मतदान केंद्रों पर या फिर बीएलओ से जानकारी सम्पर्क कर दिनांक 31 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाना तथा संशोधन, विलोपन की कार्यवाही की जा रही है ।आप अपना नाम मतदाता सूची बीएलओ से सम्पर्क कर अवलोकन कर सकतें हैं । अधिक जानकारी के लिए तहसील कार्यालय के कक्ष क्रमांक 16 में जा कर सम्पर्क कर सकते हैं ।



