मध्य प्रदेश

वैश्य महासम्मेलन ने वितरित किए कैलेंडर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । वैश्य महासम्मेलन तहसील ढीमरखेडा की एक बैठक गुरूवार को उमरियापान में हुई। जिसमें तहसील के सभी सदस्यों को महासम्मेलन के बहुरंगीन वार्षिक कैलेंडर वितरित किए गये। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चाएं की गई। इस अवसर पर महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर कनकने, साहित्य प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक रामदयाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनीष त्रिसोलिया, कमल बडेरिया, गणेश गुप्ता, तहसील अध्यक्ष प्रमोद असाटी, राजू चौरसिया, नरेश असाटी, पुरूषोत्तम सोनी, पप्पू गुप्ता, अज्जू सोनी, राजेश कटारिया, सुभाष असाटी, मनीष असाटी, मुकेश गुप्ता, चंद्रेश चौरसिया, बड्डा गुप्ता, वैभव चौरसिया, दिनेश असाटी, अम्मू असाटी, नैतिक असाटी आदि उपस्थित रहे। तहसील अध्यक्ष प्रमोद असाटी ने आभार जताया। तदुपरांत सभी ने वनभोज का आनंद उठाया।

Related Articles

Back to top button