मध्य प्रदेश

कोरोना महामारी को लेकर प्रस्फुटन समिति की बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सुनेहरा ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना महामारी के निदान हेतु सदाशिव मंदिर में समीक्षा बैठक शाम 5 बजे आयोजित की। समिति के सभी सदस्य एवं अध्यक्ष रामकिशन लोधी व ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गजराजसिंह लोधी, रामदयाल, रामकुमार, करतार सिंह, भगवत‌‌ सिंह, कोमल सिंह ठाकुर, ग्याप्रसाद चौरसिया, बाबूलाल प्रजापति, हरीचरन, उदयराम, पूरन सिंह अहिरवार, सुखराम आदि शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश एवं केंद्र सरकार ऐतिहासिक कदम उठा रही है उसको लेकर लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए तैयार करना है भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग दो गज की दूरी, भीड़ भाड़ वाले स्थान पर ज्यादा देर ना ठहरे इसके लिए लोगों को जागृत करने का निर्णय लिया गया बैठक के अंत में सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया कि वे समय-समय पर शासन की गाइड लाइन के अनुसार ग्राम वासियो को कोरोना महामारी के संबंध में मिलने वाले निर्देशों से अवगत कराते रहेगें।

Related Articles

Back to top button