खेलमध्य प्रदेशमनोरंजन

मां तुझे प्रणाम योजना में हुआ विकास साहू का चयन

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । नगर के विकास साहू का चयन मध्यप्रदेश शासन की मां तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत मेधावी एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में चयन किया गया ।
यह योजना उन युवाओं को सम्मानित करती है जो राष्ट्रभक्ति नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रतीक हैं।
विकास साहू का चयन उनकी लगातार परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है यह उनके परिवार एवं जिले के लिए भी गौरव की बात है मां तुझे प्रणाम योजना मध्यप्रदेश शासन के युवा कल्याण एवं खेल विभाग द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं में देश प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत युवाओं को प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक स्थलों जैसे जबलपुर स्थित भेड़ाघाट धुआंधार जलप्रपात, 64 योगिनी मंदिर एवं प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का विशेष अध्ययन हेतु किया गया जिससे उन्हें प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत प्राकृतिक संपदा एवं ऐतिहासिक स्थलों की गहरी जानकारी प्राप्त की होगी इस उपलब्धि पर हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Related Articles

Back to top button