पशुपालन और पशु कल्याण जागरूकता माह के अवसर पर वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । पशुपालन और पशु कल्याण जागरूकता माह के अवसर पर वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दमोह जिले के तेंदूखेड़ा तहसील में आयोजित किया गया l
सीएससी जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार साहू के साथ सीएससी संचालक कमलेश साहू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं किसानो ने सहभागिता किया और सजीव प्रसारण देखा l
वर्चुअल (आभासी) जागरूकता कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से पशु कल्याण और उत्पादकता बढ़ाना है।
कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) के माध्यम से किसान और पशुपालक वर्चुअली जुड़े, जहां उन्हें पशु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के तरीके बताए गए।
कार्यक्रम में डॉ गिरन केवट, कमलेश यादव बुड़ेला (किसान), सुरेंद्र घोसी, मोहन ठाकुर, नितिन लोधी, आशीष लोधी सहित नगरवासियों से लेकर गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।



