विजन 2047 जनसंवाद: लोग बोले- मुफ्त की योजनाएं बंद कर नशे पर रोक लगाए सरकार

विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश ” विजन 2047″ पर हुआ जनसंवाद कार्यक्रम
सिलवानी जिला बनाने, केंद्रीय विद्यालय, सीएम राइज विद्यालय प्रांगण से अतिक्रमण हटा कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने जैसे विषयों पर हुआ संवाद
सिलवानी । प्रधानमंत्री जी द्वारा नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9 वी बैठक में विकसित भारत@2047 के विजन को प्राप्त करने के लिये राज्य ओर केंद्र शासित प्रदेशों को जिला नगर पालिका, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायत स्तर पर सूक्ष्म स्तरीय चर्चा आयोजित कर, ठोस और वयवहारिक विचारों को शामिल करते हुये एक कार्यान्वयन योग्य रोडमैप तैयार किया जाकर, सभी केंद्रीय एवं राज्य योजनाओं को विजन रोडमैप के साथ सुसंगत किये जाने के निर्देश के पालन में विकसित मध्य प्रदेश @2047 डॉक्युमेंट को तैयार करने में नागरिकों के विचारों, आकांक्षाओ, प्राथमिकताओं को विजन डॉक्युमेंट में सम्मिलित करने शासन के निर्देश के पालन में कार्यालय नगर परिषद सिलवानी द्वारा पी.सी. शाक्य एसडीएम की अध्यक्षता में आमंत्रित जनप्रतिनिधियों, नागरिकों की उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम का अयोजन किया गया।
सिलवानी । शासन की ओर से कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे, अनुविभागीय अधिकारी पी.सी शाक्य द्वारा विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश ” विजन 2047″ के संबंध में सभी को अवगत कराया गया।
नागरिकों से आने वाले वर्षों में सिलवानी में क्या सुविधाएं, संसाधन विकसित हों…इस पर सीधा संवाद कर सुझाव मांगे गए। जनसंवाद के लिए राजनीतिक और गैर राजनीतिक सभी लोगों को बुलाया गया।
नगर परिषद में आयोजित हुए कार्यक्रम में एसडीएम पीसी शाक्य, सीएमओ ऋषिकांत यादव, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू सहित अन्य मंचासीन थे।
नगर परिषद द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह से विजन @2047 के फीडबैक हेतु 8 बिन्दुओं का प्रारुप प्रदान किया गया, जिसे नागरिकों द्वारा भरा जाकर, निकाय में जमा किया गया।
कार्यकम विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश ” विजन 2047″ के परिपेक्ष्य में नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, नगर मण्डल अध्यक्ष भाजपा श्याम साहू, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय मसताना, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सलीम काजी, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पुनीत समैया, संदीप शर्मा आदि जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए सिलवानी को जिला बनाने, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के रेल मार्ग, केन्द्रीय विद्यालय के सपनों को पूरा करने, सीएम राइज विद्यालय प्रांगण से अतिक्रमण हटा कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने, बेगम नदी में नाली का गंदा पानी रोकने, नदी का जीर्णोधार, घाट को विकसित करने, कृषि महाविद्यालय खोलने, उद्योग धंधे प्रारंभ करने,
श्रीराम मंदिर जमुनियापुरा में पुल निर्माण, सप्ताहिक हाट बाजार राजमार्ग किनारे से हटाने, सड़कों का चौड़ीकरण, सौंदर्यकरण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने नागरिकों से भी स्वच्छता में अपना योगदान देने, डिस्पोजल, पालीथीन का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी देवेन्द्र रघुवंशी द्वारा किया गया कार्यक्रम में इंदर सिंह उप वन मंडल अधिकारी, मोनू मताम्बर, मिलन जैन, गुड्डू भाई, तुलसी यादव, मोहन साहू, कौसर खान, लखन मेहरा, इलियाज भाई, देवी सिंह, बाबू ठाकुर, शमीम काजी, अजीम भाई, पुरुषोत्तम सोनी, हफीज मंसूरी, लखन चंदेल आदि जनप्रतिनिधियों के साथ नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार ऋषिकांत यादव मुख्य नगर पालिका अधिकरी द्वारा व्यक्त किया गया।



