जिला स्तरीय आरडी प्री परेड में उमरियापान महाविद्यालय के स्वयं सेवक हुए चयनित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला स्तरीय आरडी प्री परेड प्रधानमंत्री एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुनील बाजपेई की अध्यक्षता में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक अधिकारी डॉ आर.पी. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों से आए लगभग 30 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। वहीं शासकीय महाविद्यालय उमरियापान से कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिलाषा चौरसिया के मार्गदर्शन में 3 स्वयं सेवकों प्रिया साहू, कंचन लोधी, संगम रजक ने सहभागिता की थी। जिला स्तरीय प्री परेड में कुल 9 स्वयं सेवकों का चयन हुआ है। जिसमें शासकीय महाविद्यालय उमरियापान से 2 स्वयं सेवक प्रिया साहू और संगम रजक का चयन जिला स्तरीय प्री परेड में हुआ है। चयनित स्वयंसेवक 19 सितम्बर 2025 को संभाग स्तरीय प्री परेड में सहभागिता करेंगे।



