मध्य प्रदेश

सजा श्री खाटू श्याम का दरबार, भजनों से की आराधना

सिलवानी। करने वाले श्याम कराने वाले श्याम द्वारा रविवार को रात्रि 7 बजे सरस्वती नगर में श्री श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया। खाटू श्याम कीर्तन में पूरी रात भक्त खाटू श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर थिरकते नजर आए। भजन गायक विजय चौहान, कृतिका मालवीय ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। गायकों द्वारा मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, हमे तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया बाबा आप बिन दिल नहीं लगता जैसे कई गीतों पर उपस्थित जनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कीर्तन को लेकर बाबा खाटू श्याम का आकर्षक दरबार सजाया गया था।

Related Articles

Back to top button