मध्य प्रदेश

हम मेहनत के दीप जलाकर, नया उजाला करना सीखें: रामगोपाल लोधी

सेवा भारती ने संस्कार केंद्रों के मेघावी छात्राओं का सम्मान किया
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर में सेवा भारती समिति के संचालित 6 संस्कार केन्द्रों द्वारा मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान ‘सेवा परमो धर्म एवं ‘नर सेवा नारायण सेवा’ की भावना का पवित्र ध्येय लेकर गुप्ता गार्डन में वार्षिक उत्सव के साथ सम्पन्न किया गया। विभिन्न संस्कार कैन्द्रो के छात्र छात्राओं ने मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुती ने सभी का मन मोह लिया।
सेवा भारती सम्पूर्ण देश में संस्कार केन्द्रो के माध्यम से गरीब, उपेक्षित, कमजोर, वंचित अभावग्रस्त समाज के जो नगरीय सेवा बस्तियों में रहते है उन परिवार के बच्चे संस्कार केन्द्रो में संस्कार एवं शिक्षा ग्रहण करते हैं। प्रथम श्रेणी के सभी बच्चों को प्रतिवर्ष मेधावी सम्मान दिया जाता है उक्त उदगार मुख्य वक्ता गोपाल लोधी जिला कार्यवाह संघ रायसेन एवं सेवा भारती के पूर्ण कालिक कार्यकर्ता रंजीत धुर्वे ने व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सेवाभारती रायसेन जिले के अध्यक्ष दिनेश राजौरिया, विभाग सेवाप्रमुख चन्द्रभान कुशवाहा, जिला सेवा प्रमुख दीपक श्रीवास्तव, गैरतगंज के अतिथि निरपत चन्द्रवंशी उपस्थित रहे तथा मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, खंड संघ चालक गजेन्द्रसिंह ठाकुर एडव्होकेट, गुलाब रजक पार्षद, सतीश सक्सेना के साथ स्थानीय समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण पिन्टू जैन पार्षद, सचिव बद्री विशाल गुप्ता एड,, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन प्रिंस एवं सदस्य मयंक सिघई, सुनिता विश्वकर्मा, रानी गुप्ता उपस्थित रहीं। सभी 75 बच्चों को मेघावी सम्मान सेवा भारती समिति द्वारा सहयोग से दिया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में 55 छात्रों को पुरूस्कार रानी बद्री विशाल गुप्ता द्वारा दिया गया तथा 6 केन्द्रों की शिक्षिकाओं को सुनीता विश्वकर्मा ने पुरूस्कार दिया। तथा गैरतगंज की शिक्षिका और बच्चों का भी सम्मान हुआ।
कार्यक्रम का संचालन बद्री विशाल गुप्ता अधिवक्ता ने किया तथा आभार राजकुमार जैन प्रिंस ने व्यक्त किया। अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button