मध्य प्रदेश

छात्रा टीका लगाकर स्कूल आई तो प्राचार्य ने छात्रा को स्कूल से निकालने दी धमकी

शासकीय आर के गौतम हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरवारी का मामला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । हिन्दू धर्म में श्रावण मास का त्योहार पवित्र माना जाता है और लोग शिव मंदिर में जाकर भोलेनाथ की अराधना करते हैं। लेकिन विकासखंड ढीमरखेड़ा के शासकीय आरके गौतम हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरवारी के प्राचार्य रतन भलावे ने छात्रा से कह दिया कि ये मंदिर नहीं है, आश्रम नहीं है जहां तुम चंदन टीका लगाकर आओ। इतना ही नहीं प्राचार्य ने छात्रा से उसका तिलक मिटाने को कहा और छात्रा से टी.सी. लेने को कह दिया।
शासकीय आर.के. गौतम हायर सेकेंडरी स्कूल मुरवारी में प्राचार्य रतन भलावे द्वारा एक छात्रा को माथे पर तिलक लगाने पर कथित तौर पर फटकार लगाने और उसे स्कूल से निकालने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्कूल में नियमित दिनों की तरह कक्षाएं चल रही थीं। इसी बीच एक छात्रा माथे पर चंदन का तिलक लगाकर स्कूल पहुंची तो प्राचार्य रतन भलावे की नज़र उस छात्रा पर पड़ी, तो उन्होंने उसे तुरंत अपने कार्यालय में बुलाया और प्राचार्य ने कथित तौर पर छात्रा से कहा, “ये मंदिर नहीं है, आश्रम नहीं है जहां तुम चंदन टीका लगाकर आओ। इसके बाद उन्होंने छात्रा से उसका तिलक मिटाने को कहा । बताया जा रहा कि छात्रा से तिलक मिटवाने के बाद भी प्राचार्य का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो प्राचार्य रतन भलावे ने छात्रा से कहा, “कल आप अपने माता पिता को लेकर आना और टी.सी. ले जाना और आश्रम में एडमिशन करा लेना। स्कूल से एक बच्ची निकल जाएगी तो हमारा कुछ बिगड़ नहीं जाएगा। प्राचार्य रतन भलावे के इस व्यवहार से छात्रा बुरी तरह सहम गई और रोते हुए घर पहुँचकर उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई।
छात्रा के माता-पिता ने प्राचार्य के इस रवैये से बेहद आहत और आक्रोशित हैं। वहीं विश्व हिन्दू परिषद बजरंग के कार्यकर्ता मुरवारी स्कूल पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से प्राचार्य रतन भलावे ने बताया कि महिला शिक्षिका से गलती हुई है और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर भविष्य में ऐसी ग़लती नहीं होगी जिससे हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में स्कूल स्टाफ द्वारा गलती हुई तो बजरंग दल अपने स्तर पर कठोर कार्रवाई करेगा । इस दौरान कान्हा सोनी, पंकज दाहिया, अभिषेक यादव, अरविंद गुप्ता, प्रिंस सोनी, हरिओम चौरसिया, धीरज सोनी, नितिन पाठक, तरुण काछी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button