राज्यमंत्री लोधी के प्रयासो से तेदूखेड़ा क्षेत्र में 41 सड़के 55 करोड़ की लागत से बनेगी

तेंदूखेड़ा जनपद क्षेत्र में 41 सड़को के डीपीआर सबमिट
आकांक्षी विकासखण्ड तेंदूखेड़ा को मिली सड़को की सौगात
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के विशेष प्रयासों से जबेरा विधानसभा के तेंदूखेड़ा विकासखंड में 41 सड़कों के डीपीआर सबमिट कर दिए गए हैं अब इन क्षेत्रों में लोगों को बारहमासी सड़क की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी वर्षा काल के दौरान आवागमन की जो दिक्कतें अभी आ रही हैं वह सब समाप्त हो जाएगी। आकांक्षी जिले के आकांक्षी विकासखंड तेंदूखेड़ा को यह सड़के प्राथमिकता से मिली है।
तेंदूखेड़ा विकासखंड में जो 41 सड़कों के डीपीआर केंद्र सरकार को सबमिट कर दिए गए हैं इनके स्वीकृत होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस प्रकार तेंदूखेड़ा विकासखंड में लगभग 90 किलोमीटर सड़के करीब 55 करोड़ की लागत से बनेंगी। सड़के इस प्रकार है तारादेरी से बादीपुरा 0.7 कि.मी, हरदुआ टू हाथीघाट व्हाया अटारी 2.5. कि.मी, अभाना – पाटन रोड टू बादी झरोली 1.3 कि.मी, अभाना – पाटन रोड टू रिछाऊ 1.44 कि.मी, MRL04-T02 टू हाथीडोल 9.26 कि.मी, अभाना-पाटन रोड टू यादव टोला 0.7km., MRL11-T04 टू तिपनी 2.3 कि.मी, अजीतपुर-दलपतपुर- खामखेड़ा रोड 5.68 कि.मी, पोंडी-चांदना रोड से मांझा टोला तक 2.00 कि.मी, देवरी लीलाधर से मालटोरिया से माझाटोला तक 2.80 कि.मी, MRL12-T04 से डुकरसाटा 2.20 कि.मी, MRL02-L051 से खकारिया कलां 3.08 कि.मी, MRL35-नरगुवां माल से नरगुवां डांग 1.1 कि.मी, MRL 38-सेहरी से आदिवासी टोला 0.8 कि.मी, MRL19-पोंडी-चांदना रोड से पलवा तक 2.2 कि.मी, MRL13-बगदरी से गुबरा 4.65 कि.मी, MRL05-हर्रई से देवरी खारी 3.72 कि.मी, MRL25-जामुन से पिंडराई तारादेही 2.12 कि.मी, MRL46-बम्हौरी माल से पुच्छी टोला तक 2.50 कि.मी, MRL41 देवरी निज़ाम से नन्ही देवरी 3.00 कि.मी, MRL34 खखरिया खुर्द से हुल्लासपुरा 6.70 कि.मी, MRL15 धंगौरकला से हरसिद्धि टोला 0.90 कि.मी, MRL24-हाथिडोल ऐप रोड से जरुवा 0.6 कि.मी, पांजी तिगड्डा से आदिवासी टोला तक1.2 कि.मी, बमनोदा से डबरा 1.0 कि.मी, केवलारी उपाध्याय से टपरिया 1.6 कि.मी, MRL30-L129 घुटेरिया को 8.0 कि.मी, सजपानी से हनुमत बागो 0.8 कि.मी, दरोली-समनापुर रोड से इंद्रपुरा टोला तक 2.5 कि.मी, पटेरिया माल से धरमपुरा 1.5 कि.मी, 27 मील सेलवाड़ा से महानियापुरा व्हाया बंधाना 2.5 कि.मी, करौंदी कला-करौंदी खुर्द टू तपुरिया व्हाया करके मुहल्ला 2.5 कि.मी, अभाना-पाटन-हरदुआ पनजी रोड से बेलढाना माल तक 1.2 कि.मी, अभाना-पाटन रोड से गाडाघाट तक 0.8 कि.मी, धंगौरकला से भटरिया टोला तक 1.7 कि.मी, जामुनखेड़ा-बेलवाड़ा रोड से जवाहर नगर तक 2.5 कि.मी, तेजगढ़-कलेहरा रोड से दतीपुरा तक 2.5 कि.मी, तेंदूखेड़ा-तारादेही रोड से समनापुर रैयट तक 1.5 कि.मी, 27 मील-सहजपुर हरिजन टोला तक 1.2 कि.मी, झालोन-रहली रोड जनकपुरा 0.9 कि.मी, सैलवारा L044 से साईपुरा 1.1 कि.मी ।



