मध्य प्रदेश

बढ़ती लूट और चोरी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ाई

एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर देते रहे नगर में रात भर गश्त
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । हाल ही में जिले के स्लीमनाबाद में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है एक पखवाड़े में लगातार 5 घटनाएं जहां लोगों में डर का माहौल निर्मित कर रही है। वहीं पुलिस प्रशासन की चिंता को बढ़ा दिया है । विगत रात्रि एसडीओपी अखिलेश गौर ने स्वयं पूरी रात थाना प्रभारी सहित पुलिस बल के साथ पूरे स्लीमनाबाद नगर में गस्त की गस्त के दौरान आकस्मिक चेकिंग नाकाबंदी लगाकर सघन पूछताछ की गई साथ ही एसडीओपी ने अधिकारियों कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि लूट और चोरी जैसी घटनाओं पर अपना चिंतन करे अपनी नौकरी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करे जिस कर्मचारी अधिकारी की गस्त के दौरान चोरी और लूट जैसी घटना अगर निकलकर सामने आती है तो कार्यवाही को तैयार रहे। विगत दिवस पूरी रात स्लीमनाबाद के चप्पे चप्पे पर पुलिस मौजूद रहे जिससे नगरवासी अपने घरों में आराम से सो सके।
पूर्व में हुई चोरी और लूट की घटनाओं को लेकर एसडीओपी अखिलेश गौर ने बताया कि जल्द ही इनका खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस बारीकी से जांच कर रही है साथ ही उन्होंने छेत्र वासियों को संदेश दिया है कि हर हाल में उनकी रक्षा सुरक्षा पुलिस करेगी वो किसी भी प्रकार के भय में न रहे बल्कि किसी भी चोरी लूट जैसी घटना की सूचना तुरंत थाना प्रभारी स्लीमनाबाद या मुझे दे किसी भी प्रकार से कोई भी अनजान संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो इसकी सूचना भी दे ताकि हमें जांच में आसानी हो।

Related Articles

Back to top button