मध्य प्रदेश
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । देवनगर थाना के अंतर्गत आमखेड़ा बाबई के मध्य सागर रोड से कुछ दूरी पर पेड़ पर लटका मिला शव। ग्राम वासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमाडम के लिए भेजा । छानबीन पता चला कि मृतक संतोष चिड़ार पिता नथन सिंह निवासी परसौरा कुछ दिन से आमखेड़ा में निवासरत था।
देवनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र दायमा ने बताया की युवक ने किस कारण से फांसी लगाई जांच चल रही हे। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही हैं।



