12 बोर के देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध हथियारों पर कोतवाली पुलिस का करारा प्रहार
ब्यूरो चीफ : भगवतसिंह लोधी
दमोह। जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ को लेकर पुलिस अधीक्षक दमोह के सख्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने एक युवक को अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दिनांक 7 फरवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने जटाशंकर कॉलोनी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी रमन पिता लक्ष्मीप्रसाद चौबे उम्र 22 वर्ष निवासी सेमरा छक्का थाना थरिया, हाल निवासी जटाशंकर कॉलोनी दमोह को पकड़ा गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके साथ ही आरोपी का मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जप्त मशरूका में 1 बारह बोर का देशी कट्टा एवं 1 जिंदा कारतूस (अनुमानित कीमत ₹5,000/-) एवं 01 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹10,000/-) शामिल है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, प्र.आर. 158 अभिषेक चौबे, प्र.आर. देवेन्द्र रैकवार, प्र.आर. अजित दुबे, प्र.आर. महेश यादव, आर. नरेन्द्र पटैरिया, आर. ब्रिजेन्द्र मिश्रा, आर. आकाश पाठक की सराहनीय भूमिका रही।



