उमरियापान में संत रविदास के जयकारे, विधायक ने सिर पर धारण किया समरसता कलश

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान*। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती पखवाड़े के अवसर पर निकाली जा रही समरसता कलश वंदन यात्रा शनिवार को उमरियापान पहुंची । विभिन्न मंडलों से होती हुई यात्रा के परसेल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया । इसके बाद अंधेलीबाग स्थित शनि मंदिर के पास कलश की पूजा-अर्चना कर बैंड-बाजों के साथ यात्रा निकाली गई ।
आजाद चौक पहुंचने पर बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह यात्रा में शामिल हुए और कलश को अपने सिर पर धारण किया । यात्रा न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक सहित प्रमुख मार्गों से होकर बड़ी माई मंदिर पहुंची, जहां बैठक के साथ समापन हुआ । जगह-जगह ग्रामीणों ने कलश का स्वागत कर पूजा-अर्चना की ।
समापन अवसर पर विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व जिलामंत्री पंडित विजय दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने संत रविदास जी के समानता, मानवता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम में उमरियापान सरपंच अटल ब्योहार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, जितेंद्र अरोरा, राजेश ब्योहार, गोविन्द सिंह, डॉ. यतीन्द्र गौतम, वैभव चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, सुशांक चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, प्रमोद असाटी, धर्मेंद्र गौतम, महेंद्र कोरी, शैलेन्द्र झारिया, रिंकू मिश्रा, अखलेश नामदेव, दिनेश गुप्ता, लखन बशोर, बबलू बशोर, ओमकार चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाजों के लोग मौजूद रहे ।
यात्रा में बशोर, चौधरी, वंशकार सहित विभिन्न समाजों की सहभागिता रही । वहीं थाना प्रभारी महेंद्र जयसवाल ने पुलिस स्टाफ के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली। यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई ।



