मध्य प्रदेश

कटनी में “रील” पुलिस “रियल” पर भारी, रील पुलिस पर 10000 का इनाम

फिल्म स्टार जैसी रील बनाती है तहसीलदार
अवैध शराब पर आबकारी अधिकारी नाकाम : करण सिंह चौहान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान।  कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष आयोजित कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में कटनी जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा छिंदवाड़ा प्रभारी करण सिंह चौहान ने पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा जुबानी हमला बोला ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करण सिंह चौहान ने पुलिस कार्यप्रणाली पर कटाक्ष करते हुए कहा, “कटनी में दो तरह की पुलिस काम कर रही है—एक ‘रियल’ पुलिस और दूसरी ‘रील’ बनाने वाली पुलिस ।  पुलिस अधीक्षक को पुकारते हुए कहा आप तो ‘रियल’ पुलिस हैं लेकिन रील बनाने वाले अधिकारियों की लंबी सूची है, जिसमें कोतवाली थाना से भी रील बन रही है और भी पुलिस वाले रेल बना रहे हैं जिसकी लंबी फेहरिस्त है जो रियल पुलिस पर भारी दिख रहे हैं जिन पर कार्रवाई होना आवश्यक है ।
कटनी शहर की सी एस पी पर कटाक्ष करते हुए कहा “एक रील पुलिस तो भागे भागे फिर रही है उसके ऊपर 10000 का इनाम है ।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि जिले में कुछ तहसीलदार वा अधिकारी फिल्म स्टार की तरह रील बनाने में व्यस्त हैं।
*अवैध शराब बिक्री और बरही मामले पर निष्पक्ष जांच की मांग*
जिले में फल-फूल रहे अवैध शराब के कारोबार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ने हाल ही में बरही थाने द्वारा 400 लीटर कच्ची शराब जब्त किए जाने का मुद्दा उठाया ।  उन्होंने कहा कि एक ही स्थान से इतनी बड़ी मात्रा में कच्ची शराब का मिलना कई सवाल खड़े करता है ।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि जिस गांव से शराब जब्त हुई है, वहां के ग्रामीणों के विधिवत बयान दर्ज किए जाएं ।
यदि लंबे समय से वहां अवैध शराब का निर्माण व बिक्री हो रही थी, तो यह बड़ी पुलिस लापरवाही है ।  इस पर कड़ा कदम उठाते हुए संबंधित थाने को सस्पेंड किया जाना चाहिए ।
बड़वारा, विजयराघवगढ़, मुड़वारा और बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्रों के अधिकांश गांवों में अवैध पैकारियां संचालित हो रही हैं, जिन पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए ।
अवैध शराब पर आबकारी अधिकारी व विभाग की निष्क्रियता की जांच होनी चाहिए ।
*प्रमुख नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति*
इस अवसर पर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी, पनागर विधानसभा प्रभारी विवेक पांडे ‘गोल्डन’, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुलाम जाफर, जिला महामंत्री रॉबिन पीटर, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय कछवाहा ‘अज्जू’ मीडिया प्रभारी एडवोकेट संदीप जयसवाल जीतू सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button