कान्हा सोनी बने बजरंग दल के जिला सह संयोजक, विहिप की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रुपरेखा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल कटनी जिला की महत्वपूर्ण बैठक सत्यम मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में जिले की टोली, नगर टोली तथा विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की । बैठक की शुरुआत ब्रह्मनाद एवं विजय महामंत्र के उच्चारण के साथ हुई । इसके बाद प्रांत अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया गया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस, हिंदू हितचिंतक अभियान, समरसता दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों और उनके आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन के आगामी कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया ।
*कान्हा सोनी को मिली नई जिम्मेदारी*
बैठक के दौरान कान्हा सोनी को बजरंग दल कटनी जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके नेतृत्व में सक्रियता से कार्य करने की बात कही । पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि कान्हा सोनी संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
*जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी*
बैठक में कटनी जिले की जिला टोली के साथ नगर टोली एवं विभिन्न प्रखंडों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया । बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों और आगामी अभियानों को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई ।
पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा । बैठक के दौरान कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए ।
बैठक के अंत में आगामी आयोजनों को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया ।



