मध्य प्रदेश

गोंड समाज महासभा जिला कार्यकारिणी दमोह का हुआ पुुनर्गठन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । रविवार को बड़ादेव ठाना परिसर ग्राम हर्रई सिगौरगढ तेजगढ में गोंड समाज महासभा जिला कमेटी दमोह मप्र के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व प्रथम प्रकृति शक्ति बडादेव जी की पूजा-पाठ की गई। तत्पश्चात महासभा के संविधान अनुसार जिला, ब्लॉक, सर्किल एवं सभी ग्राम कमेटियों के प्रस्तावो /सुझावों पर सदस्यों का चयन किया गया।
अध्यक्ष एवं अन्य पद हेतु विचार विमर्श कर सर्व सम्मति जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जो इस प्रकार हैं। तिरू. धीरज सिंह सरूता जिलाध्यक्ष, तिरू. जग्गन सिंह पहलवान जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, दादा बलबीर सिंह मरावी जिला संरक्षक, कोमल सिंह सरूता उपाध्यक्ष, हेमराज सिंह नेताम, उपाध्यक्ष, सीताराम सोयाम सचिव, जाहर से पोर्ते सह सचिव, राजाराम सोयाम कोषाध्यक्ष, राजकुमार सिंह ठाकुर प्रवक्ता, भज्जू सिंह एडाली प्रवक्ता, अशोक सिंह मरकाम प्रचार मंत्री, मलखान सिंह एडाली संगठन मंत्री, बट्टू सिंह पोर्ते सदस्य एवं फूल सिंह ठाकुर को सर्किल कमेटी जबेरा को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सह सचिव कौशल सिंह पोर्ते, प्रदेश सह सचिव सीताराम कुलस्ते एडवोकेट, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सिंह एडाली, लखन सिंह मरकाम संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष, दादा चुनेटिया माता वाले, महाराज सिंह धुर्वे भुमका, अनरत सिंह एडाली जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, महेंद्र सिंह मरकाम जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ, शिवलाल सिंह धुर्वे ब्लाकाध्यक्ष जबेरा, जवाहर सिंह मरावी ब्लाकाध्यक्ष तेंदूखेड़ा, जय सिंह का कडोपा ब्लॉक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, मिट्ठू सिंह सोयाम ब्लॉक कोषाध्यक्ष, संतोष सिंह धुर्वे अध्यक्ष जनपद कमेटी, राजेश सिंह ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, मुन्ना सिंह ठाकुर, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button