मध्य प्रदेश

त्योहारों पर अपनी सेवाएं देने पर नगर रक्षा समिति को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर रक्षा समिति विभिन्न मौकों पर तो पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी सेवाएं प्रदान करते ही हैं। लेकिन सभी धर्म के त्योहारों के समय या धार्मिक कार्यों के सार्वजनिक आयोजन पर भी अपनी सेवाएं देने में पीछे नहीं है जिसको ध्यान में रखते हुए हिंदू उत्सव समिति के तत्कालीन अध्यक्ष संजय राय ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को शील्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर फूल मालाओं से स्वागत करते हुए सम्मानित किया है। साधना के मन से इस तरह नगर रक्षा समिति का सम्मान करके उनका हौसला बढ़ाने पर लोगों ने तत्कालीन अध्यक्ष संजय राय की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button