मध्य प्रदेश
प्रतापगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

सिलवानी । आदिवासी अंचल के ग्राम प्रतापगढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रक्षाबंधन का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने विद्यार्थियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी बहनों की सुरक्षा, सम्मान एवं सदैव उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भाई-बहन के पवित्र स्नेह, विश्वास एवं जिम्मेदारी के संबंध की जानकारी दी तथा भारतीय संस्कृति में इस पर्व के महत्व से अवगत कराया।



