बेलगाम दौड़ रहे एनटीपीसी के वाहन ने फिर ली आज 6 मूक मवेशी की जान

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । गाडरवारा से साईखेड़ा उदयपुरा जाने वाले स्टेट हाईवे 44 पर इस कदर बड़े-बड़े वाहन बेलगाम दोड रहे हैं आए दिन उनकी टक्कर से मूक जानवर चौटिल हो ही रहे हैं कई व्यक्तियों की जान भी जा चुकी है फिर भी इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा इतने बड़े एनटीपीसी के डंपर 22 चक्कै के सुरक्षा के हिसाब से इनके साथ कोई भी साइड कंडक्टर हेल्पर नहीं है मात्र एक ड्राइवर के सहारे चल रहे हैं उसमें भी ड्राइवर नशे में चूर रहते हैं अगर डंपर में एक साइड कंडक्टर या हेल्पर रहे तो वह साइड में बैठे जानवरों को देख सकता है रोड पर बैठे मवेशियों को हटा सकता है पर नहीं, आज रात्रि 1:00 बजे साईखेड़ा रोड सेठान चौराहा पर एक बेलगाम डंपर में 8 गोवंश को इस कदर रौद दिया की जिसके चलते 6 गौ माता की मौके पर ही मोत हो गई और पूरा शरीर छत विछत हो गया और दो घायल होकर तड़प रही थी आए दिन हो रही छोटी मोटी घटनाओं पर लगाम लगाना जरूरी है रोड पर दोड रहे बे धड़क बेलगाम बड़े-बड़े डंपरों से लोगों को दहशत बनी रहती है स्कूल जाने बच्चों के मन में भी डर रहता है अभी कुछ दिन पहले यातायात प्रभारी ने गाडरवारा तेंदूखेड़ा रोड पर डंपरों की चेकिंग के दौरान उन पर रोक लगाई इस स्टेट हाईवे 44 पर भी यातायात पुलिस इन डंपरों को समझाइस देकर इनकी जांच करें जिससे इस रोड पर ऐसी दुर्घटना ना हो।
साईखेड़ा के बीच रोड पर बैठ रहे हैं गोवंश लोग जब तक वह दूध देती है अपने अपने घरों में रखते हैं बाद में आवारा छोड़ देते हैं जिससे रोड़ों पर बैठ जाती हैं स्थानीय प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं देता अगर रोड से इन गायों को हटा दिया जाए तो यह दुर्घटनाएं नहीं होगी।



