क्राइम

अंतरराज्यीय डीजल गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार आरोपियों से कट्टा, डीजल सहित सामग्री बरामद

5 फरार आरोपियों की तलाश जारी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दमोह देहात थाना पुलिस ने खुलासा कर हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रेस नोट के अनुसार 27 जनवरी 23 मनमीज जुनैजा दमोह, 9 जून की रात्रि जितेंद्र दुबे और फरियादी राजकुमार गौड़ निवासी कोटाकला ने थाने पहुंचकर खड़े ट्रक का डीजल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जहां दमोह देहात थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दमोह (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह, एएसपी शिवकुमार सिंह के निर्देशन में और सीएसपी इंचार्ज भावना दांगी के मार्गदर्शन में डीजल चोरों की पतारसी कर गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की है. थाना प्रभारी दमोह देहात सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि 18 जून 23 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक बेलोरो गाड़ी क्रमांक एमपी 18 सीए 7217 जिसमें 4-5 व्यक्ति बैठे हैं, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे है. जो बेलोरो इमलाई में देखी गई. उक्त सूचना पर मुखबिर द्वारा बताएं स्थान पर दबिश दी गई, तो बोलेरो कार एमपी 18 सीए 7217 दिखी, जिसे घेराबंदी कर रोका जो बोलेरो गाड़ी में बैठे व्यक्ति पुलिस को देख कर भाग गए, बेलोरो चलाने वाले व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की. जिसमें अपना नाम किशन चौहान (लोनिया) 26 वर्ष निवासी परासी थाना मरवाई जिला गौरेला पेंड्रा छत्तीसगढ़ का होना बताया. गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें एक देसी कट्टा 12 बोर का रखें मिला. कट्टा डीजल की चोरी करते समय साथ में लिए रहते थे, आरोपी किशन से पूछताछ करने पर अपने साथी मुकेश लोनी, देवा चौहान,कालिका चौहान, अन्नू चौहान, दुर्गेश चौहान के साथ मिलकर लगभग 6 माह पहले इमलाई से 14 मई को मस्जिद के पास एवं 9 जून को नरसिंहगढ़ पेट्रोल पंप के पास से ट्रकों के डीजल टैंक से डीजल चोरी करना एवं उक्त चोरी किया गया डीजल तिंदनी पटेरा के आनंद राजपूत, विक्की उर्फ विकास राजपूत को बेचना बताया. साथ ही नोहटा, जबेरा, बटियागढ़ एवं तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में भी डीजल चोरी करना स्वीकार किया. जो संबंधित थानों को सूचित किया गया. पुलिस ने बताया कि किशन पिता रामखिलान चौहान (लोनिया) 26, आनंद पिता चंद्रभान राजपूत 25 पटेरा, विकास उर्फ विक्की पिता अमान सिंह राजपूत 22 तिंदनी पटेरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई और फरार आरोपियों में मुकेश पिता रामखिलान लोनिया 25 उमरिया, देवा पिता ददन चौहान मरवाई पेंड्रा, कालिका चौहान अनूपपुर, अन्नू चौहान अनूपपुर और दुर्गेश चौहान उमरिया फरार है. जिनकी तलाश की जा रही है. प्रकरण में जप्तशुदा मशरूका में एक बोलेरो कार, देसी कट्टा 12 बोर, 25 लीटर डीजल, 15 खाली ड्रम, डीजल निकालने के उपयोग में आने वाली एक सटक जप्त की है. इस पूरी कार्रवाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राजपूत, चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ एसआई संजू सैयाम, प्रआ रामगोपाल, प्रआ मुकेश दुबे, प्रआ हेमंत अवस्थी, प्रआ ऋषभ जैन, आर. राजकुमार, आर. बृजेंद्र, आर.आसिफ देहात थाना, प्रधान आरक्षक महेश यादव, आरक्षक मनीष तिवारी रक्षित केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही. जिन्हें पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।

Related Articles

Back to top button