मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस द्वारा घर-घर जाकर भरे जा रहे, नारी सम्मान योजना के फार्म

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नारी सम्मान योजना के तहत दिए जाएंगे 1500 रुपए प्रतिमाह
सिलवानी । मध्यप्रदेश में चुनाव की घोषणा कुछ महीने ही शेष बचे हैं जिनमें सत्ता धारी पार्टी भाजपा ने सत्ता वचने के लिए महिलाओं को 1000 रू. की सम्मान निधि देकर महिलाओं के वोट बटोरने की पुरजोर कोशिश की जा रही है, तो वही विपक्षये पार्टी कंग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी महिलाओं के सम्मान में नारी सम्मान योजना लेकर भाजपा की योजना पर भारी पड़ने का प्रयास कर रहे है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फार्म भरे जा रहे है। जिसमें कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नारी सम्मान योजना के अन्तर्गत 1500 रू. प्रतिमाह दिए जाएगे। वही एलपीजी सिलेन्डर 500 रु. में मिलेगा इसकी गारंटी कांग्रेस पार्टी फार्म भर कर दे रही है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की गाइड लाइन पर हम नारी सम्मान योजना के लिए बचनबद्ध है। घर-घर जाकर महिलाओं के फार्म भरे जा रहे है और हर वार्ड में बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button