मध्य प्रदेश
करीब 8 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का किया भूमि पूजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के सभी वार्डों में किसी न किसी प्रकार के निर्माण कार्य कराई जा रहे हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को आगमन एवं पानी निकासी में सुविधा हो सके इसी तारतम्य में वार्ड क्रमांक 17 श्याम नगर, लक्ष्मीनगर में वीरेन्द्र सिंह के मकान से सुबोध जैन के सामने वाले मुख्यमार्ग की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य लागत राशि 7.87 लाख का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, पार्षद प्रतिनिधि महेश साहू, निर्माण समिति सभापति अजय जाट, पार्षद ओमकार यादव, पार्षद गुलाब रजक, साकेत भार्गव एवं वार्ड के समस्त नागरिकों की उपस्थिती में किया गया। वार्ड में रोड निर्माण कराए जाने से लोगों में खुशी की लहर दौड गई।



