कोतवाली पुलिस रायसेन ने किया 10 लाख की चोरियों का पर्दाफाश
चौथे से सोने चांदी के आभूषण, मोबाइल सहित कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये का मशरुका खर्च हो गया
रायसेन। आरोपी कोई भी और कैसा भी हो, वारदातें करते समय कोई ना कोई साक्ष्य छोड़ ही जाता है। रायसेन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने 10 लाख से भी अधिक की विभिन्न स्थानों पर हुई चोरियों का आज प्रेस वार्ता में खुलासा किया गया है।
वर्ष 2023 में रायसेन शहर की अनेकों कालोनियों में सूने घरो में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात कर जेवरात व नगदी रुपये चोरी किये जाने की लगातार घटनाएं हो हो रही थीं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये अपने कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना, एजेके रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रायसेन मनोज सिंह के नेतृत्व में अज्ञात जीव माल मशरका की तलाश व पतारसी हेतु उनि वीरेद्र सेन, मनि मती जालवान, प्र.आर. अमित राजपूत, प्रकाश विहार की टीम गठित की गई। आरोपियों की तलाश व पतारसी के दौरान मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराध क्रमांक 123/23 धारा 454, 380 भादवि में संदेही देवेंद्र मिश्रा पिता गोपाल मिश्रा उम्र 20 साल निवासी वार्ड 4, सचिन पेशकार पिता महेश पेशकार उम्र 22 साल निवासी तालाब मोहल्ला रायसेन एवं बाल अपचारी से करने पर आरोपियों द्वारा रायसेन नगर में दिन एवं रात्रि के समय मुखर्जी नगर पटेल नगर, अवन्तिका कालोनी, हटोर मोहल्ला, भारत नगर, ताजपुरा, तहसील कालोनी, घाटमपुरा में सूने मकानों में चोरी की वारदातें कर कुल 10 चोरों की पटनाएं करना स्वीकार किया। आरोपियों से चोरी का मशरुका परामद कर गिरफ्तारी की गई। अन्य अपराधों में माल मशरुका बरामद करने हेतु न्यायालय रायसेन से पुलिस रिमांड लिया गया। दौराने रिमांड आरोपियों से पूछताछ करने पर चोरों के अन्य अपराधों का माल अपने घर पर छिपाकर रखा होना बताया। जिस पर उक्त आरोपियों के घरों से प्रथक पृथक अपराधों में चोरी का माल सोने-चांदी के जेवरात एवं दो मोबाइल समेत जप्त किये गये। आरोपियों द्वारा चोरी की नगद राशि में बैंक का सवा लाख रुपये का भी जमा किया गया। जिसकी जानकारी आरोपियों के बैंक खाते से नगद राशि जमा होने की जानकारी मिलने पर उनके बैंक खाते बंद कराने हेतु बैंक को सूचित किया गया।
आरोपियों से सोने चांदी के जेवर, मोबाईल सहित कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये का मशरुका पुलिस ने जप्त किया
कोतवाली पुलिस रायसेन को सफलता प्राप्त हुई। उक्त घटनाओं का मास्टर माइंड देवेंद्र मिश्रा है, जो सुने मकानों में वारदातों को अंजाम देता था
आरोपियों की गिरफ्तारी व मशरुका जप्त करने में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह, उनि पीडामा उनि मरेश कुजूर, उनि पदमा बरकरे, सउनि मनोश जालवान, सउनि मुकेश चौरसिया, सउनि राजेश नेहरा, स सउनि दुरिया, प्र.आर. अमित राजपूत, प्र. आर. सचिन शर्मा. आ. दुगराजपूत प्र. आर. प्रकाश चिन. आर. पुण्ड रावत की सराहनीय भूमिका रही।


