ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जिला दमोह अंतर्गत आने वाले जबेरा कृषि केंद्र में धान का नक़ली बीज भाट खमरिया के किसान नर्बदा राय द्वारा जबेरा कृषि केंद्र से बीज के लिए 30 किलो धान खरीदी गयी धान का नाम JR206 जब किसान ने घर जाकर बोरी को खोलकर देखा तो बीज वाली धान में सादा, करधना व अन्य बीज की मिलावट थी। इस धान का बीज सम्बल बीज उत्पादन समिति चिलौद के द्वारा तैयार किया गया। इसमें सम्बल समिति द्वारा गलत बीज की पैकिंग करके कृषि विभाग जबेरा की मिलीभगत साफ नजर आ रही है।
इस बीज का पंचनामा कलेरा में जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह, हरदुआ सड़क के पूर्व सरपंच शोभा सिंह, भगवती मानव कल्याण संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भुज्जीलाल, विनोद सिंह, खेत सिंह सभी की उपस्थिति में तैयार किया गया।
ब्लाक कृषि विस्तार अधिकारि गहरवार से सम्पर्क करने पर उन्होंने बीज में मिलावट को अस्वीकार करने पर उन्होंने कहा हमसे ज्यादा ज्ञान किसानों को है, किसान देखकर बीज खरीदें, और कहा गलत बीज है तो वापिस कर दो।
जिनको बीज के सम्बंध में ज्ञान ही नहीं है, ऐसे अधिकारियों को पद से अलग किया जाए, और सम्बल समिति पर रोक लगाई जाए व जहां जहां इन्होंने बीज सप्लाई की है वहाँ रोक लगाई जाए एवं ऐसे धोखाधड़ी करने वाले दोषियों पर कार्यवाही की जाए।



