घर में लगा करंट, माँ बेटे की मौत, हुआ हादसा, गांव में गम का माहौल
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामींण क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर में गुरुवार की रात्रि 7 बजे के दौरान हुई घटना से गांव में मचा हड़कंप । थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले ग्राम प्रतापपुर में गुरुवार की रात मां-बेटा को घर में बधे तार से जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से दोनों लोगों को सिहोरा अस्पताल ले जाया गया । अस्पताल में डाक्टर ने उन्हें चैक किया पर दोनों लोगों की मौत पहले ही हो गई थी । इस घटित हुई घटना को लेकर दोनों शवों को सिहोरा मरचुरी में रखवाया गया है। और सिहोरा थाना क्षेत्र को शून्य कायमी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । जिसका शुक्रवार को 11 बजे पोस्टमार्टम कराया गया ।
मझगवा थाना से प्राप्त जानकारी में पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रतापपुर निवासी राजाराम पटेल की किराना दुकान है। वे दुकान पर थे। घर में पत्नी सुमन पटेल 45 वर्षीय व बेटा अभिषेक 20 वर्षीय क्रिकेट मैच खेलने गया हुआ था। कल रात लगभग 7 बजे के दौरान अचानक बारिश हवा होने पर जब मेरी पत्नी सुमन कपड़े उठाने गई । और घर में बधे जीआई तार में करंट आ गया था । इस दौरान करंट लगने के कारण सुमन तार से ही चिपक कर रह गई। वही मेरा बेटा अभिषेक गाव से मैच खेलकर घर पहुंचा और मां को इस हालत में देखा और उन्हें बचाने का प्रयास किया । तभी वह भी करंट की चपेट में आया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटित घटना की पुष्टि कुछ देर बाद चली पता- घर में जैसे ही अभिषेक के दोस्त ने अभिषेक को आवाज लगाई और कहाँ हो कहा पर जब उसके दोस्त ने देखा शवों को जा कर उनके पिता को बताया। वह दुकान से तुरन्त ही जब वह आंगन में पहुंचे तो अभिषेक और उसकी पत्नी सुमन को जमीन पर पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी जानकारी थाना एवं रिस्तेदारो को दी। वही इस घटना को सुनकर ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गई। अभिषेक और सुमन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है ।और पोस्टमार्टम करा कर पीड़ित परिवार के सदस्य को सौप दिया गया । जिनका अन्तिम संस्कार गाव में किया जायेगा ।



