मध्य प्रदेश

चौरसिया समाज एकजुटता के साथ करे कार्य : गौरव चौरसिया

जनचेतना रथयात्रा में उमड़ी भीड़
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
आदि पूर्वज कुल गुरु चौऋषि महाराज की प्रेरणा से मध्य प्रदेश की पावन धरा नर्मदापुरम ( होशंगाबाद) से जनचेतना रथयात्रा का शुभारंभ 30 अक्टूबर से हुआ l अखिल भारतीय चौरसिया समाज की प्रदेश व्यापी जनचेतना रथ यात्रा का आगमन गुरूवार को उमरियापान में हुआ। इसके पहले यात्रा का उमरियापान पहुंचने पर नर्मदा दांई तट नहर के पास प्रदेशाध्यक्ष गौरव चौरसिया ( विक्की भैया) का समाज के वरिष्ठजनो एवं नवयुवक एकता मंडल द्वारा तिलक वंदन कर भव्य स्वागत किया गया। चिहूटिया महाराज का पूजन किया गया। इसके उपरांत रथ यात्रा चौरसिया मंगल भवन पहुंची। मंचासीन प्रदेशाध्यक्ष गौरव चौरसिया , प्रदेश प्रवक्ता दशरथ चौरसिया एवं कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर शिवकुमार चौरसिया, सचिव ज्ञनचंद चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, गया चौरसिया द्वारा कुलगुरु चौऋषि महाराज के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया ने स्वजातीयजनों को जनचेतना रथयात्रा के निकाले जाने का उद्देश्य बताते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। साथ ही कहा कि राजनीति में हमारी भागीदारी तभी संभव है जब हमारा समाज संगठित होकर ऊपर उठेगा। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता दशरथ चौरसिया ने भी सारगर्भित उद्बोधन दिया। नवयुवक मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष को चिहूटिया महाराज का तैलीय चित्र भेंट किया। कार्यक्रम समापन उपरांत बैंडबाजों, डीजे के साथ पूरे नगर में भव्यतम ढंग से जनचेतना रथ यात्रा निकाली गई। जगह जगह रथयात्रा का स्वागत कर स्वजातीयजनों ने आदि पूर्वज कुलगुरू चौऋषि महाराज की प्रतिमा का पूजन किया। रथयात्रा में गौरव चौरसिया, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, राजेश चौरसिया, बसंत चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, मोहन चौरसिया, मगन , आशीष चौरसिया, हिमांशु चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, के के चौरसिया, कमलेश चौरसिया, स्वतंत्र चौरसिया, संदीप ( भाटू ) , राजेश चौरसिया, डी के चौरसिया, पंकज चौरसिया, बसोरी चौरसिया, सुभाष, मंझल चौरसिया, सुमित, आदि बडी संख्या में चौरसिया समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं, महिलाओं सहित बच्चों की मौजूदगी रही। बडीमाई मंदिर मार्ग, झंडाचौक, अथैया मोहल्ला, कटराबाजार, न्यू बस स्टैंड सहित मार्गों में भ्रमण उपरांत रथयात्रा का वापस मंगल भवन में समापन हुआ। तदुपरांत रथयात्रा बिलहरी के लिए रवाना हुई।

Related Articles

Back to top button