मध्य प्रदेश
जिला शहर कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना की जानकारी माताओं बहनों को दी एवं फार्म भरवाये
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के बजरिया वार्ड 3 एवं फुटेरा वार्ड नंबर 4 में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जारी ‘नारी सम्मान योजना’ की जानकारी सभी वार्डवासियों माताओं-बहनों को दी एवं सभी के योजना के फॉर्म भरवाए गए।
इस अवसर पर साथ में विधायक अजय टंडन, जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री पं मनु मिश्रा, पं नितिन मिश्रा, सोनू सोदिया, शेरू भैया, अजय परोचे, बसंत कुशवाहा, संजय चौरसिया, समीम कुरेशी, पप्पू कुशवाहा, अमित नामदेव, एके चिश्ती, खुशी पटेल एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय जाटव, समस्त वार्डवासियों कांग्रेसी साथी जनों की उपस्थिति रही।



