तेजगढ़ तेंदूखेड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व विधायक प्रताप सिंह के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह

ब्यूरो चीफ : भगवतसिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । ब्लाक कांग्रेस कमेटी तेजगढ़ तेंदूखेड़ा के ग्राम तेजगढ़ में राहुल गाँधी की संसद सदस्यता समाप्त किये जाने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जय भारत सत्याग्रह किया गया।। पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारे नेता राहुल गांधी लोकप्रियता से घबरा कर भाजपा ने संसद की सदस्यता से अलग कर दिया गया। उन्होंने सिर्फ प्रधानमंत्री जी से यही सवाल किया था कि उधोगपति अडानी की सेल कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपया कहा से आया मात्र इसी सवाल का जवाब न देने पर भाजपा को अहसास हुआ कि अगर राहुल गांधी आगे संसद में रहे तो जवाब देना पड़ेगा लेकिन इससे घबरा कर उन्होंने एक छोटा सा मामला जो सूरत कोर्ट में चल रहा था उस पर मैक्सिमम सजा जो लास्ट होगी 2 साल की उसे सुना दिया गया। 30 दिन समय भी मिला उसे न मानते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें सदस्यता से रद्द किया गया । भाजपा की घबराहट भारी सरकार को अब समझ आने लगा है कि राहुल गांधी की आधी आने वाली है। वर्तमान भाजपा सरकार में महगाई बढ़ती जा रही 1200 रुपये गैस सिलेंडर, घरेलू उपयोग की वस्तुओं में मंहगी हुई है पेट्रोल डीजल दामो में बढ़ोतरी होती जा रही यह सरकार सिर्फ अडानी अंबानी को के लिए काम कर रही आपके जमापूंजी बैंक से उद्योग पति को सौपी जा रही है और ऐसा ही मध्यप्रदेश की विधानसभा में हुआ कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने किसानों की गेहू की फसल 3000 रुपये कुंटल खरीदी की जाए उसको लेकर जीतू पटवारी को विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया गया।
पूर्व विधायक प्रताप सिंह रघुनाथ यादव ब्लाक अध्यक्ष, द्वारका सिंह ब्लाक अध्यक्ष, नीरज जायसवाल ब्लाक अध्यक्ष, गोविंद तिवारी, रघुनंदन तिवारी, दीवान चंद्रभान सिंह हरिराम ठाकुर, रजनी ठाकुर, हीरा सिंह लोधी, लाखन सिंह, कैलाश जैन, धनकुमार विश्वकर्मा, हरिहर सोनी, राहुल चौकसे गौरव दुबे नीलेश यादव, राजू विश्कर्मा, महिपाल सिंह (राजा भैया) अनिल खरे, आशीष साहू, अजय तिवारी वीरेंद्र जैन, राजकुमार सिंह इंदर बुंदेला, महेंद्र पटवारी पंचम सिंह लोधी, कोमल सिंह वीरन सिंह ठाकुर,अल्तमश खान, मुन्ना सिंघई, गोठल सेठ, विनोद जैन, उद्देत अहिरवार, ऋषभ विश्कर्मा, गोपी सिंह लोधी, इंदर सिंह, दर्शन सिंह अंकित जैन, अमन जैन, देवेंद्र सिंह, सचिन लोधी, महेश अहिरवार,अरविंद लोधी, लक्मन लोधी, भूरा लोधी, पुष्पेन्द्र लोधी पुरा, महराज सिंह ठेकेदार, ब्रजेश लोधी, मोती यादव, राजेन्द्र सिंह, लोकपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।