देश के नवनिर्माण में मजदूरों का अमूल योगदान : कांग्रेस
मजदूर दिवस पर कांग्रेस ने किया मजदूरों का सम्मान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l एक मई को मजदूर दिवस पर मजदूरों को बीच पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी, जिला कांग्रेस कमेटी सद्भावना प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जॉर्ज डेविड ने आजाद चौक कटनी पहुंचकर मजदूरों को पुष्पाहार पहना कर अभिनंदन कियाl
इस अवसर पर मजदूरों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा भारत के नवनिर्माण में मजदूरों का अमूल्य योगदान रहा है कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में मजदूरों के हित में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा लागू की गई जिससे भारत के करोड़ों मजदूरों को रोजगार दिया गया।
मध्य प्रदेश में 19 वर्षों से चल रही भाजपा सरकार ने आज भी मजदूरों की अनदेखी की है कटनी में हजारों मजदूर रोज काम करने आते हैं लेकिन उनके लिए खड़े होने के लिए एवं पेयजल व्यवस्था के लिए कोई भी स्थान निर्धारित नहीं किया गया करोना काल में मजदूरों को दो जून की रोटी के लिए परेशान होना पड़ा है l



