धार्मिक

नर्मदा जल लेकर निकले हजारों कांवड़िए गंगा झिरिया भव्य स्वागत

देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर के लिए प्रस्थान जगह जगह भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के सिद्ध देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर को जोड़ने वाली सड़कों पर बम बम भोले नाथ की गूंज सुनाई दे रही है। देव श्री जागेश्वर नाथ धाम को पहुंचने वाली सड़कों पर इन दिनों बोल बम जय भोलेनाथ की गूंज सुनाई दी। दिनभर भगवा वस्त्रों को धारण कर कांवड़ लेकर कांवड़ियों यात्रियों का आना जाना बना हुआ है।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजघाट अभाना अंचल से हज़ारों की संख्या नवमी कांवड़ यात्रा निकाली जो जो बुधवार को बीजाडोगरी से होते रजरा अभाना से होते हुए देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर को रवाना हुई। वहीं दूसरी और हजारों कांवड़िए तेंदूखेड़ा हर्रई तेजगढ़ होते हुए बांदकपुर धाम के लिए आगे बढ़ रहें हैं कांवड़ यात्रा का जगह जगह पुष्पमाला से स्वागत हुआ। नर्मदा जल भरकर पैदल निकले हैं महाशिवरात्रि पर्व पर पहुंचकर देव श्री जागेश्वर नाथ महादेव का अभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा में शामिल महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग भगवा वस्त्र धारण किए भगवान शिव की भक्ति में रंगे हुए और बोल बम जय भोलेनाथ की गूंज के साथ भक्ति संगीत नाचते गाते मन में भगवान जागेश्वर नाथ महादेव के दर्शनों के लिए विशेष महत्व महाशिवरात्रि पर्व का उत्साह रास्तों की थकान एक पल में दूर कर रहा है मानो भोले नाथ बाबा बुलावा इन तमाम कांवड़िए के पैदल यात्रा को भक्ति से सुखमय बना रहीं है। हर्रई धन कुमार विश्वकर्मा आठवीं नर्मदा पैदल यात्रा है हिनोती पुतरी घाट विनोद पाठक शिवराज सिंह संदीप सिंह भगवान सिंह ने बताया हम लोग निरंतर तीन वर्षों से मां नर्मदा से जल भरकर पैदल बांदकपुर धाम महाशिवरात्रि पर्व अभिषेक करने जाते हैं

Related Articles

Back to top button