मध्य प्रदेश

चनौआ से सर्रा जा रही यात्री बस पलटी, यात्री हुए घायल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
झलौन । स्टेट हाईवे क्रमांक 15 रहली झलौन मार्ग पर झापन से 2 किलोमीटर पूर्व जामुन तिग्गडा पर मिनी बस क्रमांक एमपी 09 एफए 1631 बस जो सुबह चनौआ गढ़ाकोटा से रोज की तरह सर्रा के लिए जा रही थी प्रातः 11:30 बजे जामुन तिग्गडा के पास पलट गई जिसमें सवार यात्री सोनाबाई पति चंदन कुर्मी उम्र 24 वर्ष निवासी ससना थाना तेंदूखेड़ा छबीली पति भगवानदास कुर्मी उम्र 60 वर्ष क्रांतिबाई उम्र 60 वर्ष निवासी समनापुर थाना रहली गिरिजा पति रंजन पटेल उम्र 60 वर्ष विवेक पिता चंदन कुर्मी उम्र 2 वर्ष निवासी ससना कला को मामूली चोटें आई । इमलिया चौकी प्रभारी राकेश पाठक ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा ‌पहुंचाया पुलिस विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button