क्राइम
नाबालिग से हुये दुष्कर्म पर युवक गिरफ्तार, ग्राम मुरता की घटना

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले खितौला थाना अंर्तगत आने वाले वाले ग्राम मुरता का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आने पर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने कराया अपराध दर्ज ।
पारुल शर्मा एसडीओपी सिहोरा ने मीडिया को बताया मुरता गाँव निवासी आरोपी रोहित पटेल पिता बिहारी पटेल उम्र 25 वर्ष ने नाबालिग के घर पर जा दुष्कर्म किया । घटित हुई घटना को लेकर पीड़िता की चाची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूध धारा 376, 511, 457, 354, 323, 506 की अपराधिक मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।


