क्राइम

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष मझौली थाना अंतर्गत ग्राम पोला की है घटना

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मझौली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पोला में आज पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोला गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व पोला गांव में मारपीट की घटना घटित हुई थी जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे मारपीट करने वाले आरोपियों के द्वारा जिसमें सोनू पटेल निवासी पोला के द्वारा न्यायालय से अग्रिम जमानत करवा कर अपने गांव पोला पहुंचे थे पुरानी रंजिश के चलते ग्राम के ही रहने वाले मिथिलेश पटेल दिनेश पटेल झल्लु पटेल गुड्डू पटेल सुग्रीम पटेल आदि ने पुरानी रंजिश को भुलाने के लिए आज सुबह लगभग 11:30 बजे पूर्व घटना के आरोपियों पर हमला कर दिया जिससे कि दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझोली मैं उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 341, 294, 323, 324, 506, 147, 148, 149 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button