प्राचीन मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने वालो पर कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । बाड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत रतनपुर के ग्राम पाली में 12 जून की मध्य रात्रि में प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में अज्ञात लोगों द्वारा प्राचीन मूर्तियों की तोड़फोड़ की गई। सुबह जब लोगों को इस बात का पता लगा तो पाली सहित आसपास के ग्रामों में भारी रोष व्याप्त हो गया।बाड़ी, बरेली के हिंदू संगठनों ने इस मामले में संज्ञान लेकर धरना प्रदर्शन किया। सभी हिंदू संगठन एकत्रित होकर बाड़ी थाना पहुंचे, और थाना प्रभारी को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन दिया।
जो भी असामाजिक तत्व इस घटना में शामिल हैं उनको तत्काल गिरफ्तार किया जाए। यदि इस मामले में शासन, प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित अन्य संगठनों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। हिंदू समाज के लोगों में इस घटना से काफी दुख और रोष व्याप्त है।



