क्राइममध्य प्रदेश

बारातियों को तेज रफ्तार ट्राले ने कुचला, 5 से अधिक की दर्दनाक मौत, एक दर्जन लोग घायल

रायसेन। सोमवार को एमपी के रायसेन जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्राला बारातियों के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में 5 बारातियों की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। शव देखकर लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसा नेशनल हाइवे 45 में हुआ है।
बताया जा रहा है कि पिपरिया गांव में नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से एक बारात आई थी जो यहां पर खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गया और बारातियों को ऊपर से गुजर गया। दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन बाराती की मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग इस दौरान घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। रायसेन पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने इसकी पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button