एंबुलेंस और बाइक की भिंड़त में दो लोगों की मौत, तीन घायल
सीहोर । सीहोर भोपाल हाइवे मार्ग पर बुधवार की दोपहर एम्बुलेंस और बाईक की जोरदार भिंडत हो गई जिसमें दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में तीन घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस भोपाल से सीहोर की तरफ आ रही थी जबकि बाइक सवार सीहोर से भोपाल की ओर जा रहे थे इस हादसे में एम्बुलेंस में सवार 3 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सीहोर भोपाल मार्ग पर ग्राम थूनां पचामा के नजदीक राजपूत ढाबे के पास बुधवार की दोपहर एम्बूलेंस और बाइक के बीच टक्कर हुई है इस हादसे में बाइक सवार पुरूष और महिला की मौत हो गई है बताया गया है कि अभी इनकी पहचान नहीं हुई है। लेकिन आपुष्ट सुत्र बता रहे हैं कि मृतको के नाम मुकेश और रीना है। यह भी जानकारी है कि एंबुलेंस भोपाल से सीहोर की तरफ आ रही थी जिसमें तीन लोग सवार थे ये तीनो लोग घायल हो गए हैं।
इस सम्बंध में सीएसपी निरंजनसिंह राजपूत ने बताया कि भोपाल से सीहोर आ रही मां पीताम्बरा अस्पताल सीहोर की एम्बूलेंस और बाइक के बीच टक्कर हुई है जिसमें एक महिला और पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई तीन लोग घायल हैं।



