क्राइम

दो स्टूडेंट और होमगार्ड सैनिक की गोलियां मारकर और धारदार हथियार से हत्या

गांव में सनसनी, मौके पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के बांसा तारखेडा में तीन स्थानों पर गोलियां और धारदार हथियार चलने से पिता सहित कोचिंग जा रहे दो स्टूडेंट्स की हत्या करने की खबर सामने आ रही है, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, टीआई रावेंद्र सिंह बागरी, चौकी प्रभारी बिंदेश्वरी पटेल सहित भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है. घटना की वजह पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है. यह घटनाक्रम में तीन घटनास्थल बताए गए हैं, जो एक घटना स्थल बांसा नदी के पास है. तो दूसरा घटना स्थल मृतकों का घर और एक और तीसरा घटनास्थल जहां पर धारदार हथियार से सैनिक की हत्या हुई है. घटना स्थल पर दर्जनों खाली कारतूस और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं और तीसरे घटनास्थल पर एक कट्टा कुर्सी पर रखा हुआ है।
पुलिस के बताएं अनुसार मृतकों में होमगार्ड सैनिक रमेश पिता रामगोपाल विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष, भतीजा विक्की पिता रवि विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, पुत्र- उम्मू उर्फ उमेश विश्वकर्मा 23 वर्ष बताए गए है।

Related Articles

Back to top button