बेगमगंज में सेवा-संकल्प अभियान मे पौधरोपण, अस्पताल में रक्तदान शिविर,आशीर्वाद दिए जलाए गए

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगरपालिका परिषद द्वारा नपाध्यक्ष संदीप लोधी की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा-संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संचालित होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ आज पूर्वमंत्री रामपाल सिंह के करकमलों द्वारा संपन हुआ। नया बस स्टैंड सहित विभिन्न मंदिरों में भी दीया जलाए गए।
जनपद पंचायत के द्वारा ग्राम सुनवाहा के प्राचीन देवीमाता मंदिर पर जनपद पंचायत सीईओ मोघराज मीणा के नेतृत्व में नमो आशीर्वाद के रूप में 500 दीयों को प्रज्वलित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों के द्वार पर भी दिया जलाए गए।
सेवा-संकल्प अभियान के तहत आज पूर्व मंत्री रामपालसिंह, नपाध्यक्ष संदीप लोधी, एसडीएम प्रियंका भलावी, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, तहसीलदार प्रमोद उइके, नायब तहसीलदार विक्रमसिंह राजपूत, थानाप्रभारी राजीव उइके सहित अन्य पार्षदों , कर्मचारियों द्वारा नगरपालिका द्वारा नमो वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पूर्व मंत्री रामपालसिंह, नपाध्यक्ष संदीप लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय जाट, लक्ष्मी दुबे, जगदीश लोधी, कमल साहू सहित अन्य वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में मानव सेवा एवं राष्ट्र सेवा के 25 वर्षों का उल्लेख करते हुए दीर्घायु की कामना के साथ शुभकामनाएं देते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके समान मानव एवं राष्ट्र सेवा के लिए अपना जीवन अर्पण करने का संकल्प दिलाया।
इसके पश्चात सिविल अस्पताल में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 8 रक्तदानदाताओ ने रक्त दान किया। जिन्हें अथितियों द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए । इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किए गए।
वहीं शाम नया बस स्टैंड पर रानी अवंतिका बाई प्रतिमा के समक्ष आर्शीवाद दीयों को प्रज्ज्वलित किया गया।



