पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, 25 यूनिट रक्तदान

स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की हुई जांच
सिलवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार से भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई। इसी क्रम में सिविल अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रक्तदान कार्यक्रम के दौरान 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में सिकल सेल, एनीमिया एवं गर्भवती महिलाओं की जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।
बीएमओ डॉ. आर.एस. पटेल ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। शिविर के माध्यम से सिकल सेल एवं एनीमिया की जांच के साथ गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष ने किया रक्तदान
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने भी कार्यक्रम में रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर सेवा कार्य में सहभागिता की है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को मदद मिलती है और इससे अन्य नागरिकों को भी रक्तदान के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रक्तदान पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।



