मध्य प्रदेश
सूर्यांश मेहरा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अशुद्ध जल को पीने योग्य बनाने का मॉडल करेगा प्रस्तुत

सिलवानी । शासकीय माध्यमिक शाला देवरी मनकापुर का एक छात्र जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मिलित होगा।
गत माह जनपद शिक्षा केन्द्र सिलवानी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक शाला देवरी मनकापुर के छात्र सूर्यांश मेहरा कक्षा 8 ने अशुद्ध जल को पीने योग्य बनाने के लिये शाला प्रभारी धर्मदास कुशवाहा एवं विज्ञान शिक्षक अरविन्द दीक्षित के मार्गदर्शन में मॉडल तैयार किया जो कि ब्लाक स्तर पर चयन होकर जिला स्तरीय स्तरीन विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सम्मिलित होगा। जिस पर शाला परिवार एवं जन शिक्षा केन्द्र वीकलपुर के शिक्षकों द्वारा बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।



