मध्य प्रदेश

बेगमगंज में मंगलवार को बिजली समस्या निवारण शिविर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । विद्युत विभाग द्वारा आज 6 अक्टूबर को नगर के गांधी बाजार में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए सेवा सेतु एवं संपर्क अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया है।
जिसमें सभी विद्युत उपभोक्ताओं को उनकी विद्युत संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री भूरेलाल शाक्य ने बताया कि आज मंगलवार को शिविर में सभी विद्युत उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ( रूफटॉप सोलर योजना ) की जानकारी के साथ विद्युत विभाग से संबंधित अन्य समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया जाएगा ।
उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से शिविर में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button