मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य पर सिलवानी नगर परिषद के सीएमओ राकेश मिश्रा सम्मानित

सिलवानी। नगर परिषद सिलवानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राकेश मिश्रा को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (181) में उत्कृष्ट कार्य एवं शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को रायसेन जिले में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कलेक्टर ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण के लिए राकेश मिश्रा की सराहना की। व्यक्तिगत रुचि लेकर शिकायतों का समाधान कराने के परिणामस्वरूप जुलाई 2026 की ग्रेडिंग में नगर परिषद सिलवानी को 96 प्रतिशत वेटेज प्राप्त हुआ। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रायसेन जिले ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने नगर परिषद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भविष्य में भी सभी अधिकारी-कर्मचारी इसी निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण करते रहें।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सीएमओ राकेश मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि नगर परिषद सिलवानी की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, परिषद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगे भी नगर परिषद आमजन को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button