मध्य प्रदेश

वयोवृद्ध पुरोधा पुरुष विजय भाई के दुखद निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर : कुन्दन लाल चौरसिया
गौरझामर । युगीन पितृपुरुष सर्वोदय नेता कांग्रेस के वरिष्ठ पुरोधा पुरुष परिवर्तनकारी व्यक्तित्व आदिवासी प्रखंड केसली में विकास की गंगा बहाने वाले आदरणीय विजय भाई के दुखद निधन का समाचार जैसे ही लोगों आत्मीय जनों मित्रों को मिला सभी स्तब्ध रह गए । शोक के इन दुखद क्षणों में सभी ने उनका पुण्य स्मरण किया और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेसी नेता कुंदनलाल चौरसिया ने विजय भाई का पुण्य स्मरण करते हुए कहा की विजय भाई गौरझामर के विनोद कुमार पांडे पंकज के समय के दिग्गज व लोकप्रिय नेता थे जिन्होंने अपने व्यक्तित्व कृतित्व नेतृत्व से विकास के कई सोपान गढे हैं विजय भाई जैसा नेतृत्व मिलना अब मुश्किल है अन्य श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ वीरेंद्र सिंह लोधी, सौरभ जैन, कुंवर सिंह चढ़ार, मोहन सेन, अंबिका प्रसाद चौरसिया, अयोध्या नेमा आदि के नाम प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button