मध्य प्रदेश
विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने श्रीमद्भागवत कथा स्थल का किया निरीक्षण
सिलवानी । मंगलवार को सिलवानी नगर के रघुकुल भवन शिववरण सिंह रघुवंशी के निवास पर भव्य विशाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 7 मई से 13 मई किया जा रहा है। कथा का वाचन जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के मुखारविंद से होगा। कार्यक्रम का आयोजन आचार्य डॉक्टर रामाधार उपाध्याय जी की पुण्य स्मृति में किया जा रहा की हैं। मंगलवार को सिलवानी विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कथा स्थल का निरीक्षण किया। तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, कार्यक्रम आयोजक शिववरण रघुवंशी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।



