मध्य प्रदेश

सट्टा शराब जुआ पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने से अपराध बढ़े

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नगर में आपराधिक गतिविधियां अपने चरम पर होने के कारण आम लोगों का सुकून से जीना हराम हो गया है देखा जाता है कि आम जगहों पर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों द्वारा खुलेआम शराब परोसी जा रही है इसके अलावा नगर में ताश पत्ती से चलने वाले जुआ के अड्डे धड़ल्ले से चल रहे है एवं ओपन क्लोज की बीमारी लाइलाज होने से यह भी अपने चरम पर देखी जा रही है आपराधिक गतिविधियों पर कठोरता से रोक नहीं लगने से यह आम प्रचलन मैं आने से इसके दुष्परिणामों से संभ्रांत पारिवारिक सामाजिक लोग इसके शिकार और प्रभावित हो रहे हैं पुलिस ने भी अभी तक जुआ सट्टा शराब गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को छेड़ना अथवा उन्हें परेशान करना मुनासिब नहीं समझा है इस तरह की असामाजिक गतिविधियां नगर में नासूर बनती जा रही है यह दिन है कठोरता से और शीघ्र नहीं रोका गया तो निकट भविष्य में आम लोगों का शांति से जीना हराम हो जावेगा जिला पुलिस अधीक्षक सागर गौरझामर की कानून व्यवस्था की समीक्षा हेतु सीआईडी शीघ्र भेजें जिससे यहां की कानून व्यवस्था का मूल्यांकन हो सके और कानून का राज कायम कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button