मध्य प्रदेश

मडखेड़ा की राशन दुकान में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताएं, जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर : कुन्दन लाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिले की देवरी तहसील के अंतर्गत समीपस्थ ग्राम मडखेडा स्थित शासकीय राशन दुकान में इन दिनों भारी अनियमितताएं एवं भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं इसके पूर्व भी ग्राम वासियों ने अनियमितताओं की शिकायत शासन प्रशासन से की थी लेकिन कठोर कार्यवाही और जांच नहीं होने के कारण दुकानदार के मंसूबे बढ़े हुए हैं उपभोक्ताओं ने हमारे संवाददाता को बताया है कि दुकानदार की चालबाजी के कारण उन्हें राशन से महरूम रखा जा रहा है। मडखेडा राशन दुकान से संबंधित नादपुर ज्बाप आदि गांव आने के कारण दुकानदार द्वारा काफी अनियमितताएं की जा रही है ग्रामीण उपभोक्ताओं ने तहसीलदार देवरी से खुली जांच की मांग करते हुए दुकानदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button